हैंसर बाजार में श्रम पर 12.11 करोड़ और सामग्री पर 12.38 करोड़ खर्च

संतकबीर नगर जनपद के हैंसर बाजार ब्लाक में मनरेगा से अब तक श्रम पर 12.11 करोड़ और सामग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Jan 2022 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jan 2022 06:43 PM (IST)
हैंसर बाजार में श्रम पर 12.11 करोड़ और सामग्री पर 12.38 करोड़ खर्च
हैंसर बाजार में श्रम पर 12.11 करोड़ और सामग्री पर 12.38 करोड़ खर्च

संतकबीर नगर: जनपद के हैंसर बाजार ब्लाक में मनरेगा से अब तक श्रम पर 12.11 करोड़ और सामग्री पर 12.38 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो नाथनगर ब्लाक की भी स्थिति बिगड़ सकती है। शासन स्तर पर बीच-बीच में जनपद स्तर पर रोजाना समीक्षा होने के बाद भी मनरेगा गाइडलाइन का उल्लंघन होना लोगों को चौंका रहा है। मनरेगा गाइडलाइन का पालन करने के बजाय उल्लंघन किया जा रहा है। श्रम पर 60 फीसद और सामग्री पर 40 फीसद खर्च होना चाहिए, लेकिन कई ब्लाकों में ऐसा नहीं हो रहा है। जनपद का हैंसर बाजार ब्लाक इसका उदाहरण है। इस ब्लाक में चालू वित्तीय सत्र 2021-22 में अब तक 12 करोड़ 11 लाख 57 हजार रुपये श्रम पर खर्च हुए हैं। जबकि सामग्री पर इससे अधिक यानी 12 करोड़ 38 लाख 43 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायतों में श्रम पर 13 करोड़ 54 लाख 87 हजार रुपये व सामग्री पर इससे कुछ कम 10 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। यदि स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो इस ब्लाक में भी श्रम से ज्यादा सामग्री पर राशि खर्च हो सकती है। बहरहाल जिले के नौ ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में श्रम पर 90 करोड़ 73 लाख चार हजार रुपये व सामग्री पर 58 करोड़ 79 लाख चार हजार रुपये खर्च किए गए हैं। ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में श्रम और सामग्री पर इस कदर हो रहा खर्च

ब्लाक : श्रम पर खर्च(लाख): सामग्री पर खर्च(लाख) बघौली : 675.47 : 447.05 बेलहरकलां : 915.86 : 372.06 हैंसर बाजार : 1211.57 : 1238.43

खलीलाबाद : 837.7 : 605.12 मेंहदावल : 1015.44 : 427.68 नाथनगर : 1354.87 : 1014.3 पौली : 661.83 : 813.83

सांथा : 1259.01 : 433.95 सेमरियावां : 1141.29 : 526.62 योग : 9073.04 : 5879.04 ----------------------------------- हैंसर बाजार ब्लाक के बीडीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया है। नाथनगर सहित कुछ अन्य ब्लाकों के बीडीओ को भी चेताया गया है। गाइडलाइन के अनुरूप काम कराने को कहा गया है। गाइडलाइन के उल्लंघन की दोबारा स्थिति सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव-सीडीओ

-------------------------------------------------

chat bot
आपका साथी