ताजिया की तैयारी में जुटे ताजियादार

जागरण संवाददाता, संत कबीर नगर : इस्लामी कलेंडर का पहला महिना प्रारंभ होते ही ताजियादार ताजिया तैय

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 11:20 PM (IST)
ताजिया की तैयारी में जुटे ताजियादार

जागरण संवाददाता, संत कबीर नगर : इस्लामी कलेंडर का पहला महिना प्रारंभ होते ही ताजियादार ताजिया तैयार करने में जुटे हुए हैं। खलीलाबाद में तीन स्थानों पर ताजिया तैयार हो रही है। इसी तरह मगहर, मेहदावल एवं सेमरियावा में ताजिया बनाए जाने की सूचना है। ताजिया की चौकी बनाने के बाद अब कारीगरों द्वारा मीनार व गुंबद तैयार करने का कार्य किया रहा है।

बरदहिया बाजार में ताजिया बनाने वाले कासिम अली ने बताया कि चार दर्जन ताजिया की बु¨कग हुई है। इसमें सात बड़ी ताजिया है। रंग-बिरंगे कागज से बाहरी ढांचा तैयार करके अब सज्ज-सच्जा का कार्य किया जा रहा है। इसमें दो सहयोगी के साथ परिवार के सदस्य लगे हैं। उन्होंने बताया कि तीस वर्ष से अधिक समय से ताजिया बना रहे हैं। बारह वर्ष से खलीलाबाद में कार्य कर रहा हूं। ज्यादातर ताजिया ग्रामीण अंचलों की बन रही है। इस बार दो नए स्थानों की ताजिया बनाने का काम मिला है। इन्होंने बताया कि पंद्रह सौ रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक की ताजिया तैयार की गई है। इधर बांस की दंडी, रंगीन कागज, सिलवर सीट, दप्ती के दाम बढने से लागत अधिक आ रहा है। पहले कलाकारी की एवज में अच्छी आय मिल जाती थी, अब वह गुजरे जमाने के बात हो गई है। रामजानकी मंदिर के निकट ताजिया बनाने वाले मुबारक ने बताया कि एक दर्जन ताजिया की अग्रिम बु¨कग की गई है। इसके साथ कुछ छोटी ताजिया बनाई गई है। जलकल रोड़ पर एकबाल ने बताया कि वर्ष में एक बार कार्य मिलता है। बाकी दिन कुछ अन्य कार्य से गुजारा चल रहा है।

chat bot
आपका साथी