विश्व जल दिवस पर भी बूंद-बूंद पानी को तरसते बाशिदे

सम्भल बढ़ते तापमान में नगर के अन्य क्षेत्रों की तरह सरायतरीन में वार्ड 26 मोहल्ला नबाब खेल के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 12:19 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 12:19 AM (IST)
विश्व जल दिवस पर भी बूंद-बूंद पानी को तरसते बाशिदे
विश्व जल दिवस पर भी बूंद-बूंद पानी को तरसते बाशिदे

सम्भल: बढ़ते तापमान में नगर के अन्य क्षेत्रों की तरह सरायतरीन में वार्ड 26 मोहल्ला नबाब खेल के बाशिदों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगे हैंडपंप पूरी तरह सूख गये हैं। इतना ही नहीं टंकियों में दो साल से पानी नहीं आने की वजह से यहां के लोग पीने के पानी को भी तरस गए हैं। इसके बाद भी पालिका ने इस वार्ड में न तो कोई पेयजल प्याऊ लगवाया है और न ही समर्सिबल पंप। जबकि वार्ड के लोगों संग सभासद दो साल से इसकी लगातार मांग पालिका प्रशासन से कर चुके है।

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 26 में दो साल से जल संकट काफी गहरा गया है। यहां के लोगो को पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ता है। क्षेत्र में मात्र तीन हैंडपंप लगे हैं जो काफी समय से खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है। लोगों को नलों से भी सहारा था, लेकिन नलों से भी पानी न आने के कारण समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। अब जबकि गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है तो लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या आज भी जस की तस है। जबकि वह लंबे समय से वहां पर समर्सिबल पंप लगाने की मांग कर रहे है।

.. यहां पर पानी की समस्या दो साल से विकराल रूप ले रही है। कई बार अधिकारियों को इसके बारे में बताया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका।

आरेफीन

कोट

पानी भरने के लिए सुबह चार बजे उठते हैं। क्षेत्र में पेयजल का कोई भी अन्य साधन नहीं है। इसलिए दूसरे मोहल्लों से पानी लेकर आना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जुल्फेकार

कोट

मोहल्ले में तीन हैंडपंप लगे हुए है, जिसमें से दो हैंडपंप खराब पड़े हुए है। जबकि एक ही हैंडपंप होने के कारण वहां पर पानी भरने के लिए लोगों की दिनभर लाइन लगी रहती है। ऐसे में खासकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इफ्तेखार कोट

मोहल्ले के लोग पालिका प्रशासन से एक समर्सेबिल व प्याऊ लगवाने की मांग कर रहे हैं। जबकि अभी तक पूरे वार्ड में एक भी शीतल पेयजल का प्याऊ नही हैं। वार्ड की आबादी करीब सात हजार है। डीएम से शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका।

अर्शी, सभासद वार्ड संख्या 26

chat bot
आपका साथी