असमोली में नई परंपरा को लेकर तनाव

ते हुए पुलिस गांव में तैनात है। क्षेत्र के गांव बदनपुर बसई निवासी इंतजार के खाली पड़ी घेर में रमजान के महीने में कुछ लोग नमाज पढ़ते है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग इंतजार के घेर में पहुंचे। वहां जुमे की नमाज पढ़ने लगे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर घेर में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के अंदेशें से पुलिस दोनों व्यक्तियों को पकड़कर थाने ले आई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में गांव निवासी इंतजार व उसके पिता सद्दीक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेजा गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 12:03 AM (IST)
असमोली में नई परंपरा को लेकर तनाव
असमोली में नई परंपरा को लेकर तनाव

सम्भल: असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसई में नई परंपरा डालने को लेकर दो समुदाय के बीच तनातनी हो गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव में पुलिस तैनात है।

क्षेत्र के गांव बदनपुर बसई निवासी इंतजार के खाली पड़ी घेर में रमजान के महीने में कुछ लोग नमाज पढ़ते है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग इंतजार के घेर में पहुंचे। वहां जुमे की नमाज पढ़ने लगे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर घेर में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के अंदेशे से पुलिस दोनों व्यक्तियों को पकड़कर थाने ले आई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में गांव निवासी इंतजार व उसके पिता सद्दीक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेजा गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी