सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपीए की चेयर पर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिन पर तहसील स्थित शरह कांग्रेस कार्यायल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर उनकी लम्बी आयु की कामना कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 11:41 PM (IST)
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक

सम्भल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर तहसील स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर लंबी आयु की कामना की।

रविवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां सोनिया गांधी के 72 वें जन्मदिन पर केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी एक दूरदर्शी व कुशल राजनीतिज्ञ है। उन्होंने देश के लिए कुर्बान हुई अपनी सास इंदिरा गांधी एवं पति राजीव गांधी के दुख को झेलते हुए कांग्रेस पार्टी को संगठित करने का काम किया है। कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की सर्वे सर्वा होते हुए भी देश का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं जताई। उन्होंने देश के हित व पार्टी के लिए सदैव अपनी इच्छाओं का बलिदान दिया है। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए गांधी परिवार ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश के लिए बलिदान दिया है। शिव किशोर गौतम, हिलाल अख्तर, मोहम्मद सुहैल, शोभना सैमुअल, सुमन त्यागी, डॉ. सलाउद्दीन, हनीफ खां, शानू खान, हाजी अथर, असलम अंसारी, दाउद पाशा, स्वतंत्र सूर्यवंशी, फुरकान कुरैशी, अख्तर कस्सार, अंसार अब्बासी, योगेन्द्र ¨सह, अनजार मंसूरी मोनिस खान, मोहम्मद निसार, रेहान कुरैशी आदि रहे। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक मुंसिफी मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश सचिव अशरफ अली सैफी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौैरान मकसूद खां, कौशल कुमार, शमशाद कुरैशी, मौलाना गाफिर, डॉ. मरगूब, कल्लू राम, चौधरी अनस, शौकीन खां, शरद, रामचंद्र ¨सह, अरविन्द सैनी, मोहम्मद उमर, नासिर अंसारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी