राम वनवास का मंचन देखकर दर्शकों की आंखों से छलके आंसू

सम्भल श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर पालिका मैदान में रामलीला का आयोजन किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:01 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:01 AM (IST)
राम वनवास का मंचन देखकर दर्शकों की आंखों से छलके आंसू
राम वनवास का मंचन देखकर दर्शकों की आंखों से छलके आंसू

सम्भल: श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर पालिका मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कलाकारों ने राम वनवास की लीला का बड़ा ही मार्मिक मंचन किया जिसे देख दर्शक अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पाये। देर रात तक दर्शक लीला का मंचन देखने के लिए डटे रहे। नगरपालिका मैदान में कलाकारों ने राम वनवास की लीला का मंचन किया। मंचन में राजा दशरथ से कैकेई ने राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। राजा दशरथ इसे सुनकर बीमार हो गए। पिता का वचन निभाने के लिए श्री राम वन जाने के तैयार हो गए। लक्ष्मण व सीता भी वन जाने के लिए तैयार हो गए। जब राम, सीता और लक्ष्मण वन के लिए प्रस्थान किया तो सभी अयोध्या वासी विलाप करने लगे। उसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण वन चले गए। राम वनवास की लाला मंचन देख दर्शकों की आंखों से भी आंसू छलकने लगे। खासपुर में भी राम वनवास का मंचन

असमोली: विकास खंड क्षेत्र के गांव के खासपुर में बुधवार को राम वनवास की लीला का मंचन बड़े ही सुंदर ढंग से किया गया जिसमें दिखाया गया कि कैकेई ने राजा दशरथ से दो वचन मांगें। पहला, भरत को राजगद्दी और दूसरा, राम को चौदह वर्ष का वनवास। राम के वनवास जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। साथ में सीता जी और लक्ष्मण भी वन जाने को तैयार हो जाते हैं। इस तरह राम, लखन और सीता ने वन के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर कमेटी में रमेश सिंह, कल्लू सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव कुमार, अकंर, किशन लाल, राकेश सिंह, पंकज सिंह, वेदपाल सिंह, सुमित, संतोष सिंह, गुरू पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी