Sambhal: दूल्हा नकटा है..., सुनते ही बोली दुल्हन, हरगिज निकाह नहीं करूंगी; बिना दुल्हन के लौटी गई बारात

Sambhal उम्मीदों के साथ बरात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा को दुल्हन ने देखते ही नापसंद कर दिया। सबने समझाया लेकिन दुल्हन के इन्कार के कारण कोई कुछ करने की स्थिति में नहीं था। आखिरकार रिश्ता जुड़ने से पहल टूट गया और बरात वापस लौट गई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 07 Dec 2022 08:17 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2022 08:17 PM (IST)
Sambhal: दूल्हा नकटा है..., सुनते ही बोली दुल्हन, हरगिज निकाह नहीं करूंगी; बिना दुल्हन के लौटी गई बारात
Sambhal: दूल्हा नकटा है..., सुनते ही बोली दुल्हन, हरगिज निकाह नहीं करूंगी; बिना दुल्हन के लौटी गई बारात : जागरण

संभल, जागरण टीम: असमोली थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में बुधवार को अजीबो गरीब वाक्या ने पूरी बरात का चेहरा उतार दिया। उम्मीदों के साथ बरात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा को दुल्हन ने देखते ही नापसंद कर दिया। सबने समझाया लेकिन दुल्हन के इन्कार के कारण कोई कुछ करने की स्थिति में नहीं था। आखिरकार रिश्ता जुड़ने से पहल टूट गया और बरात वापस लौट गई। निकाह की उम्मीद लिए आए दूल्हे राजा व बराती मायूसी के साथ लौट गए।

अशरफपुर निवासी एक युवक का रिश्ता असमोली क्षेत्र के गांव विलालपत निवासी युवती से तय हुआ था। बुधवार को अशरफपुर का युवक बरात लेकर धूमधाम से बिलालपत पहुंचा। यहां युवती पक्ष ने भी शादी की तैयारी जोरो से कर रखी थी । गांव में बरात पहुंचते ही लड़की पक्ष ने दूल्हे को स्वागत के लिए घर पर बुलाया। दूल्हे को देखते ही महिलाओं ने दूल्हे के सही ना होने की बात बताई। घर में हंगामा होने लगा।

शोर मचा- दूल्हे की नाक छोटी है दुल्हा नकटा है

स्वजन की महिलाओं ने यह कहते हुए शोर मचा दिया कि दूल्हे की नाक छोटी है दुल्हा नकटा है....। यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंची। तो दुल्हन ने जब देखा तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि यदि जबरदस्ती होगी तो खुदकुशी कर लूंगी। मुझे दूल्हा पसंद नहीं है।

इस दूल्हे से हरगिज निकाह नहीं करूंगी

स्वजन ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। बोली इस दूल्हे से हरगिज निकाह नहीं करूंगी। बेचारा दूल्हा विना दुल्हन लिए ही खाली हाथ बापस अपने घर लौट गया। बराती भी मायूस हो गए। इसकी चर्चा आसपास के गांव में भी होती रही।

chat bot
आपका साथी