गणपति वंदना के साथ बबराला में रामलीला का शुभारंभ

बबराला (सम्भल) नगर के रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से अपनी परंपरा के अनुसार रामलीला का मंचन शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:14 AM (IST)
गणपति वंदना के साथ बबराला में रामलीला का शुभारंभ
गणपति वंदना के साथ बबराला में रामलीला का शुभारंभ

बबराला (सम्भल) : नगर के रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से अपनी परंपरा के अनुसार रामलीला का मंचन शुरू किया गया। गणपति पूजन और हवन के बाद विधिवत तरीके से कलाकारों ने मंचन किया। पहले दिन नारद मोह के प्रसंग को मंच पर दर्शाया गया। पुराने कलाकारों, सुंदर मंच और गीत संगीत से सजे मंच पर विश्वमोहिनी के रूप से मोहित देवऋषि नारद के मोह का कलाकारों द्वारा मनमोहक मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सपा नेता अमित यादव ने किया। साथ में बबराला चेयरमैन पति डी.पी यादव भी रहे। इस दौरान अमित यादव ने कहा कि हम सभी को भगवान राम के चरित्र का अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। माता-पिता की सेवा, आज्ञा, त्याग, बलिदान की भावना रहनी चाहिए। साथ ही समाजसेवा और सामाजिक आस्था को कलाकारों के अभिनय से सीखना चाहिए। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, विजयपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, सुभाष गोयल, अरुण यादव, संदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, शशिकांत वाष्र्णेय, पप्पू गुप्ता, दिलीप वाष्र्णेय, राजा यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी