सम्भल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

अलीगढ़ व बुलंदशहर में लूट की वारदातों से पुलिस को परेशान करने वाला 25,000 का ईनामी बदमाश मोहित शर्मा उर्फ लकी को आज तड़के सम्भल पुलिस ने गुन्नौर में एक मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:58 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:58 AM (IST)
सम्भल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
सम्भल में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

सम्भल (जेएनएन)। बदमाशों के खिलाफ प्रदेश पुलिस के अभियान में आज सम्भल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलीगढ़ तथा बुलंदशहर में बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने सम्भल में एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश मोहित शर्मा उर्फ लकी गोली लगने से घायल हो गया है, इसके साथ ही एक सिपाही भी घायल है।

अलीगढ़ व बुलंदशहर में लूट की वारदातों से पुलिस को परेशान करने वाला 25,000 का ईनामी बदमाश मोहित शर्मा उर्फ लकी निवासी बन्ना थाना, जनपद अलीगढ़ को आज तड़के सम्भल पुलिस ने गुन्नौर में एक मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।

बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में इंस्पेक्टर गुन्नौर के अलावा एक अन्य सिपाही हारून को भी गोली लगी है। बदमाश लक्की भी गोली से घायल हो गया।

इन सभी को गुन्नौर भेजा गया। बदमाश के पास से कुछ दिनों पहले लूटी गई एक स्कार्पियो बरामद की गई है ।

मुठभेड़ की सूचना के बाद देर रात ही एसपी यमुना प्रसाद के अलावा एएसपी पंकज पांडे, सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। 

chat bot
आपका साथी