महिलाओं ने मंदिर पर चढ़ाई चाव

महिलाओं ने नगर के प्राचीन रायसत्ती मंदिर में चाव चढ़ाई। साथ ही मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन करके मां का गुणगणान किया। मां की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया। नगर के सम्भल गेट से महिलाए से गाजे बाजे के साथ निकाली। जो मां की भक्तिमय लीन होकर मां के भजनों को गाती चल रही थी। सम्भल गेट से चलकर महिलाएं रामस्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 12:03 AM (IST)
महिलाओं ने मंदिर पर चढ़ाई चाव
महिलाओं ने मंदिर पर चढ़ाई चाव

चन्दौसी: महिलाओं ने नगर के प्राचीन रायसत्ती मंदिर में चाव चढ़ाई। साथ ही मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन करके मां का गुणगान किया। मां की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया।

सम्भल गेट से महिलाए से गाजे बाजे के साथ निकाली जो भक्तिमय लीन होकर मां के भजनों को गाती चल रही थी। सम्भल गेट से चलकर महिलाएं रामस्वरुप रोड, कोतवाली रोड, फव्वारा, सुभाष रोड होते हुए जय माता के नारे गुंजायमान करते माता की भक्तिमय झूमते हुए रायसत्ती मंदिर में पहुंची और पूजा अर्चना करके देवी मां को चाव चढ़ाई। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया। जहां महिलाओं ने मां के सुन्दर सुन्दर भजनों को सुनाकर गुणगान किया। उसके बाद प्रसाद वितरण करके महिलाएं गाजेबाजे के साथ वापस सम्भल गेट पहुंची।

chat bot
आपका साथी