होली के गीतों पर लाइन में जमकर थिरके पुलिस कर्मी

पुलिस कर्मियों ने होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन में होली के गीतों पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पुलिस कर्मी जमकर थिरके। इसके अलावा जिले के सभी थानों पर भी पुलिस कर्मियों ने रंग खेलकर होली का त्योहार मनाया। एसपी ने भी पुलिस कर्मियों के साथ होली खेलकर उनको बधाई दी। शनिवार की प्रात पुलिस ला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 12:41 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 12:41 AM (IST)
होली के गीतों पर लाइन में जमकर थिरके पुलिस कर्मी
होली के गीतों पर लाइन में जमकर थिरके पुलिस कर्मी

बहजोई: पुलिस कर्मियों ने होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन में होली के गीतों पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पुलिस कर्मी जमकर थिरके। इसके अलावा जिले के सभी थानों पर भी पुलिस कर्मियों ने रंग खेलकर होली का त्योहार मनाया। एसपी ने भी पुलिस कर्मियों के साथ होली खेलकर उनको बधाई दी।

शनिवार की प्रात: पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेलते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाया। बाद में फिल्मी व फाल्गुन गीत पर जमकर झूमे। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सभी को रंग.गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पुलिस कर्मियों को होली का महत्व बताते हुए कहा कि होली का त्योहार ऐसा है जो सभी मतभेदों को भुलाकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। अन्त में समारोह में उपस्थित पुलिसकर्मियों, नागरिकों ने एक-दूसरे के गले मिल शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के सभी थानों में भी होली का त्योहार हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर बधाई दी।

chat bot
आपका साथी