गोवंशीय पशुओं का वध करते पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सम्भल: असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के कटाने करते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन गोवंशीय पशुओं के साथ ही पुलिस ने चाकू, छुरी, तराजू व कुछ पशुओं के अवशेषों को बरामद किया है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 11:59 PM (IST)
गोवंशीय पशुओं का वध करते पांच गिरफ्तार
गोवंशीय पशुओं का वध करते पांच गिरफ्तार

सम्भल: असमोली थानाक्षेत्र के गांव ओबरी में पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के कटाने करते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

रविवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव ओबरी में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं का कटान कर रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने पुलिस बल संग छापा मारा तो पशुओं का कटान करने वाले लोग भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष के साथ ही जिंदा गाय, बैल, बछिया के अलावा काटने के उपकरण चाकू, छुरी समेत कई उपकरण बरामद हुए। सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में अमरोहा जिले के थाना नौगांवा सादात निवासी दिलशाद, असमोली के मनौटा निवासी हसीन, मंसूरपुर माफी निवासी मुन्सीर, आशिक, दारापुर निवासी युनूस हैं। इनसे उपरोक्त के अलावा 50 किलो मीट भी बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी