'सपा अब समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर'... चौधरी भूपेंद्र सिंह का कटाक्ष, संघमित्रा के रोने को लेकर कही ये बात

UP Politics भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी इस समय कन्फ्यूजन (भ्रमित) है गठबंधन के सभी घटक दल अंतर्विरोध से जूझ रहे हैं। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर है। यहां तो टिकट भी गाजर मूली के तरह बदले जा रहे हैं। उन्होंने सपा पर करारा कटाक्ष किया।

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh Publish:Thu, 04 Apr 2024 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2024 07:21 PM (IST)
'सपा अब समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर'... चौधरी भूपेंद्र सिंह का कटाक्ष, संघमित्रा के रोने को लेकर कही ये बात
चौधरी भूपेंद्र सिंह का सपा पर कटाक्ष, संघमित्रा के रोने को लेकर कही ये बात

जागरण संवाददाता, संभल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी इस समय कन्फ्यूजन (भ्रमित) है, गठबंधन के सभी घटक दल अंतर्विरोध से जूझ रहे हैं। मुरादाबाद, रामपुर, बागपत, मेरठ, नोएडा में सपा ने प्रत्याशी बदले, जो दर्शाता है कि गठबंधन में कलह सतह पर आ चुकी है।

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर है। यहां तो टिकट भी गाजर मूली के तरह बदले जा रहे हैं। उन्होंने सपा पर करारा कटाक्ष किया।

'भ्रष्टाचार का समूल नाश किया जाएगा'

संभल के एकता विहार कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भूपेन्द्र चौधरी ने आम आदमी पार्टी और उसके नेता संजय सिंह को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि यह लोग भ्रष्टाचारी हैं, बेइमान हैं, जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि भ्रष्टाचार का समूल नाश किया जाएगा। सभी सरकारी एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ काम भी कर रही हैं, जो भ्रष्टाचारी हैं उन्हें बेनकाब किया जा रहा है।

जनता विपक्ष के चरित्र और चाल को जान गई है

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता भी ऐसे लोगों के चरित्र और चाल को अच्छे ढंग से जान चुकी है। इनका बयान अब किसी को भी भ्रमित नहीं कर सकता। विषय परिवर्तन करते हुए उन्होंने कहा कि देश अब राम मय है। इसका ही असर है कि विपक्षी दल के कई नेता चुनाव लड़ने से अब भागने लगे हैं, इसी क्रम में शिवपाल यादव अपना सिंबल वापस करने की तैयारी में हैं। विपक्ष ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।

संघमित्रा के रोने को लेकर कही ये बात

संघमित्रा के रोने के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वह भाजपा की सांसद हैं और पार्टी में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया है। उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पार्टी ने उनके लिए कुछ अच्छा ही सोच रखा होगा।

यह भी पढ़ें:  अगर मुझे अमेठी से चुनाव लड़ना पड़ा तो…, लोकसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर राबर्ट वाड्रा ने दी प्रतिक्रिया

chat bot
आपका साथी