भाजपा को 2019 के चुनाव सबक सिखाएंगे किसान: बी.एम ¨सह

फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य भी नहीं मिल पाया है। फसलों का उचित मांग देने के वादे करने वाले अपने वादों से मुकर रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ होना चाहिए। अगर एक बार सभी किसानों का कर्ज माफ हो जाए और फिर किसान को फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिले तो किसान कभी कर्जदार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पांच व दस रुपये का कर्ज माफी चेक देकर किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों पर 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज है लेकिन सरकार चार लाख रुपये का कर्जमाफ कर वाहवाही लूटना चाह रही है। मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव 2019 से पहले किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो किसान सरकार का सफाया करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 12:10 AM (IST)
भाजपा को 2019 के चुनाव सबक सिखाएंगे किसान: बी.एम ¨सह
भाजपा को 2019 के चुनाव सबक सिखाएंगे किसान: बी.एम ¨सह

सम्भल: मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। डॉ. स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशों को अभी लागू नहीं किया गया। पांच, दस रुपये का कर्ज किसानों का माफ करके सरकार ने मजाक किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में किसान सरकार को सबक सिखाएंगे। यह बात राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम ¨सह ने पत्रकारों से बातचीत में कही। रविवार को सम्भल पहुंचे बीएम सिंह ने पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि किसानों की तरफ मोदी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। देश की संसद छोटे व्यापारियों को बर्बाद करने के लिए जीएसटी कानून को लागू करने के लिए आधी रात को भी खुलती है, लेकिन आजादी के सात दशक बाद भी किसानों की खुशहाली के लिए कोई कानून नहीं बनाया गया। कहा कि किसान को आज भी फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य भी नहीं मिल पाया है। किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ होना चाहिए। फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिले तो किसान कभी कर्जदार नहीं होगा। वर्तमान में किसानों पर 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज है लेकिन सरकार चार लाख रुपये का कर्ज माफ कर वाहवाही लूटना चाह रही है। मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव 2019 से पहले किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो किसान सरकार का सफाया करेगा।

chat bot
आपका साथी