अब भाजपा प्रदेश से हो जाएगी साफ: जावेद

उसके बाद चार पाहिया व दो पाहिया वाहनों के साथ रैली रसेटा, शमसोइ्र, सैदपुर, ऐतोल, कैथल होते हुए नगर के आवास विकास स्थित सपा पिछड़ा वर्ग के जिला कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह नुक्कड़ सभाओं करके राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा कि केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 11:50 PM (IST)
अब भाजपा प्रदेश से हो जाएगी साफ: जावेद
अब भाजपा प्रदेश से हो जाएगी साफ: जावेद

चन्दौसी: समाजवादी जिला पिछड़ा वर्ग के तत्वावधान में सपाइयों ने ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरण यात्रा रैली निकाली। जिसमें ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादों के साथ अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही ग्रामीणों से आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

शनिवार की सुबह पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पूरन ¨सह मौर्य के साथ कार्यकर्ता बहजोई के मिर्जापुर गांव में एकत्र हुए। जहां से जन जागरण यात्रा रैली का राज्यसभा सांसद जावेद अली ने शुभारंभ किया। इसके बाद रैली रसेटा, शमसोई, सैदपुर, ऐतोल, कैथल होते हुए नगर के आवास विकास स्थित सपा पिछड़ा वर्ग के जिला कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं करके राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा कि केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की नाकामी के चलते सभी लोग परेशान है। किसान, नौजवानों, अल्पसंख्यकों, निर्धनों, श्रमिकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, महिलाओं सहित समाज के पिछड़े वर्गो में अखिलेश यादव के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ही सदियों से उपेक्षित वंचित वर्गो की राजनीति व सरकार में हिस्सेदारी दी। जिला महासचिव हरवीर यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनावों में जनता को लुभाने वादे तो किए लेकिन आजतक उन वादों को पूरा नही किया। उल्टे गरीब, व्यापारियों व हर वर्ग के लोगों को उत्पीड़न किया है। आज जनता उनके असली चेहरे को पहचान गई है। सतीश प्रेमी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष पूरन ¨सह मौर्य, नगर अध्यक्ष महमूद अख्तर, महिला जिलाध्यक्ष रेनू कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय सपा और बसपा के गठबंधन का है। गठबंधन से भाजपा बौखला गई है।

रैली में मुन्नालाल शक्य, संगीता यादव, छोटेलाल दिवाकर, गीता वाल्मीकि, अब्दुल रऊफ शैरी, राजेश कुमारी यादव, डॉ. अरुण मौर्य, टेकचन्द यादव, सुधीर कुमार, चन्द्रपाल मौर्य, इफ्तेखार मोहम्मद, महेश मौर्य, पुष्पा बौद्ध, ज्ञान¨सह, मदनलाल शक्य, यूसुफ अंसारी, राजेश कुमार मौर्य, खुशनवाज खां आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी