सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन

जागरण संवाददाता,सम्भल : सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। सात दिन तक चले

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 12:52 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 12:52 AM (IST)
सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन
सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन

जागरण संवाददाता,सम्भल : सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। सात दिन तक चले कार्यक्रम में गांव के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

तहसील क्षेत्र के अझरा गांव में पिछले सोमवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ वेदमंत्रोच्चारण के साथ किया गया। जिसके लिए गांव के युवाओं ने पांच टोलियां बनाईं उसके बाद श्रीराम कथा का सात दिनों तक आयोजन किया। सभी टोलियों ने बारी बारी से भक्तों को कथा का श्रवण कराया। इस दौरान गांव के महिला व पुरुषों की कथा में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सोमवार की सुबह को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही कथा का समापन किया गया। जिसमें पंडित सुरेश चंद्र शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के साथ ही आस पास गांव के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान धर्म ¨सह, मोमराज ¨सह, रूप किशोर, विनोद कुमार, सचिन यादव, गंभीर ¨सह, सत्यपाल ¨सह, नरेंद्र ¨सह, भूरे ¨सह, रामौतार, किरनपाल ¨सह, प्रेमपाल ¨सह, विनेश कुमार, सुलेराम ¨सह, वीर ¨सह यादव, राजपाल ¨सह आदि का विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी