मोदी के मिशन को चरितार्थ कर रहे योगी : विजय त्यागी

देवबंद में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित देवबंद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM (IST)
मोदी के मिशन को चरितार्थ कर रहे योगी : विजय त्यागी
मोदी के मिशन को चरितार्थ कर रहे योगी : विजय त्यागी

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित देवबंद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी का स्वागत किया गया। मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित बाबा बालगिरी महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के नारे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चरितार्थ कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष देववृत त्यागी व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है, जिससे जनता बेहद संतुष्ट हैं। जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री पवन संवई व भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने भी विचार रखे और कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतकराष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज व संचालन रणजीत वाल्मिकी ने किया। मनोज नामदेव, सुमित सैनी, राहुल वाल्मिकी, दीपक चंचल, अर्जुन चौधरी, मनीष त्यागी आदि मौजूद रहे।

भगवान गोरखनाथ के नाम पर गलत टिप्पणी प्रतिबंधित हो

सहारनपुर : योगीनाथ महासभा ने भगवान गोरखनाथ के नाम पर की गई गलत टिप्पणी पर विरोध जताया। महासभा ने बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जिला मुख्यालय पर पहुंचकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

शुक्रवार को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश योगी के नेतृत्व में गांधी पार्क से बाइक रैली आरंभ हुई। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बाद में मुख्य मार्गों से बाइक रैली निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रवेश योगी ने ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने कहा कि भगवान गोरखनाथ के नाम पर की जा रही गलत टिप्पणी का महासभा विरोध करती है, जिसे बंद किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रणव योगी, सचिन योगी, अनुज योगी, मोनू योगी, शशी भूषण, मयंक योगी, शिवम योगी, सन्नी योगी, मुकेश योगी, राकेश निर्वाणी, विनय सिघल, युवराज आदि थे।

chat bot
आपका साथी