स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पहुंचाई दवा, पिलाया काढ़ा

नानौता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती नानौता के तत्वावधान में स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना काल में नियमों का पालन करते हुए मास्क बांटे गए तथा राहगीरों को काढ़ा पिलाया। कोरोना पाजिटिव लोगों के घरों में दवाई सहित आवश्यक सामग्री पहुंचाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:47 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पहुंचाई दवा, पिलाया काढ़ा
स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पहुंचाई दवा, पिलाया काढ़ा

सहारनपुर, जेएनएन। नानौता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती नानौता के तत्वावधान में स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना काल में नियमों का पालन करते हुए मास्क बांटे गए तथा राहगीरों को काढ़ा पिलाया। कोरोना पाजिटिव लोगों के घरों में दवाई सहित आवश्यक सामग्री पहुंचाई।

बुद्धवार को बौद्धिक प्रमुख अनुज वीर रुहेला के नेतृत्व में नगर संघ सह संचालक प्रमोद वैध, जसबीर राणा, विद्यार्थी नगर प्रमुख राम अरोड़ा, कुलवंत राणा, अजय वर्मा, भरत अग्रवाल, माणिक गर्ग, प्रणव पाठक, वीरेंद्र नामदेव, आतिश वर्मा, परवान सिघानिया तथा अभिषेक तनेजा आदि स्वयंसेवकों ने नगर के संजय चौक पर जहां राहगीरों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु काढ़ा पिलाया। वहीं लोगों मास्क वितरण किया। उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर उससे बचाव के तरीके बताए। वहीं नगर निवासी कोरोना पाजिटिव लोगों को घरों में फोन से सम्पर्क कर उनकी दवाई, भोजन तथा आवश्यक सामग्री पहुंचाई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की दवाई के लिये वह संघ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर सकते है।

चार की रिपोर्ट पाजिटिव

ननौता में सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार को 139 लोगों के एंटीजन व आरटीपीसीआर की जांच की गई, जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिन्हें दवा देकर होम आइसोलेट किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मास्क का प्रयोग जरूरी बताते हुए नागरिकों से शारीरिक दूरी का पालन करने की भी अपील की गई।

22 साल की उम्र में रोहित बने प्रधान

महंगी में रोहित ने पहली बार वोट डाला और पहली बार ही प्रधानी का चुनाव लड़ा तथा भारी मतों से जीत भी गए। वह गंगोह ब्लाक के सबसे कम उम्र के ग्राम प्रधान बन गए हैं। ग्राम वजीरपुर के रोहित सैनी पुत्र सुंदर सैनी की उम्र 22 साल है। वह इंटर पास हैं। गांव के लोगों ने उसको चुनाव लड़ने को प्रेरित कर नामांकन दाखिल करवाया था, जिसके बाद गांव वालों ने भारी मतों से जीता कर उसे ग्राम प्रधान बनवाया दिया। रोहित कुमार को 1022 में से 680 वोट मिले हैं। हारने वाले अनुज सैनी को मात्र 239 ही मत मिले हैं। रोहित सैनी ने कहा कि गांव वालों ने कम उम्र में मुझ पर विश्वास कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसे पूरा करने का प्रयास होगा।

chat bot
आपका साथी