विवि का भूमि पूजन, शिलान्यास की तैयारियां तेज

मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के दो दिसंबर को होने वाले शिलान्यास से पहले भाजपा नेताओं ने पुंवारका में जनसभा स्थल पर भूमि पूजन किया। पूजन के बाद भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सफल बनाने के लिए जीजान से जुट जाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:02 PM (IST)
विवि का भूमि पूजन, शिलान्यास की तैयारियां तेज
विवि का भूमि पूजन, शिलान्यास की तैयारियां तेज

सहारनपुर, जेएनएन। मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के दो दिसंबर को होने वाले शिलान्यास से पहले भाजपा नेताओं ने पुंवारका में जनसभा स्थल पर भूमि पूजन किया। पूजन के बाद भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सफल बनाने के लिए जीजान से जुट जाने का आह्वान किया।

सोमवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पुंवारका स्थित विश्वविद्यालय स्थल पर एकत्र होकर विधि-विधान से भूमि पूजन किया। मौके पर ही भाजपाइयों ने बैठक कर जनसभा को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से रणनीति बनाने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि दो दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। एक तरह से यहां से चुनावी सभा की शुरुआत हो रही है। कार्यकर्ता भारी संख्या में लोगों को जनसभा स्थल तक लाने के लिए पूरी ताकत लगा दें।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, साहब सिंह सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, शीतल बिश्नोई, उमेश शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, कुलबीर सिंह राणा, सतबीर प्रधान, राकेश बिट्टू, अनूप राणा आदि शामिल रहे।

बोले पूर्व सांसद राघव, धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सहारनपुर के लिए विश्वविद्यालय किसी सपने से कम नहीं है। यूनिवर्सिटी की मांग तो दशकों से उठाई जा रही थी, सपा और बसपा की सरकार ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पिछले वर्षों में यह मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाया और अवगत कराया कि सहारनपुर विश्वविद्यालय के बनने से सहारनपुर समेत कई जनपदों को लाभ होगा, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सहमति देते हुए आश्वस्त किया था कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण हर हाल में होगा। इसके बाद से ही सरकारी कार्यवाही प्रारंभ हुई तथा अब शिलान्यास होने जा रहा है। इससे भी अधिक गौरव का विषय यह कि विश्वविद्यालय का नाम मां शाकंभरी के नाम पर रखने की उनकी मांग को मानकर मुख्यमंत्री ने सहारनपुर का सम्मान बढ़ाया है।

chat bot
आपका साथी