संजीवनी आयुर्वेद औषधि वाटिका लगाई

सोमवार को नामदेव पब्लिक स्कूल परिसर में संजीवनी आयुर्वेद औषधि वाटिका का उद्घाटन सांसद प्रदीप चौधरी ने पौधारोपण कर किया। उन्होने विद्यार्थियों को पौधारोपण का महत्व बताया और उनके इस निर्णय की सराहना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 11:02 PM (IST)
संजीवनी आयुर्वेद औषधि वाटिका लगाई
संजीवनी आयुर्वेद औषधि वाटिका लगाई

सहारनपुर, जेएनएन। सोमवार को नामदेव पब्लिक स्कूल परिसर में संजीवनी आयुर्वेद औषधि वाटिका का उद्घाटन सांसद प्रदीप चौधरी ने पौधारोपण कर किया। उन्होने विद्यार्थियों को पौधारोपण का महत्व बताया और उनके इस निर्णय की सराहना की।

इस अवसर पर सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। ²ष्टि एक प्रयास संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा. अमित गर्ग ने औषधीय पौधों के लाभ के बारे मे जानकारी दी। अनेक नन्हें बच्चे पौधों की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। इस अवसर पर गीताज्ञान संस्कार एकेडमी के प्रधानाचार्य संजय कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा, श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश गर्ग, नामदेव पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने सांसद प्रदीप चौधरी को गुड़ छप्पर मार्ग पर होने वाले जलभराव के बारे में अवगत कराया। इस पर सांसद ने उन्हें शीघ्र समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर गगन गर्ग, सचिन शर्मा, पीयूष गोयल, संजय कम्हेड़ा, डा. विनीत अग्रवाल, डा. मनोज जैन, डा. सहीराम सैनी, पल्लवी अरोड़ा, अरविद पाल सिंह कपूर, तलविदर कपूर आदि रहे। प्रबंधक पंकज कुमार ने आगंतुकों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी