नगर में कई रामलीलाओं को भव्य उद्घाटन

जयकारों से गूंजे रामलीला मैदान जासं सहारनपुर महानगर में कई स्थानों पर श्रीरामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ हो गया। श्रीराम के जयकारों के साथ हुए लीला का उद्घाटन हुआ। नारद मोह लीला का मंचन दर्शकों ने खूब पसंद किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:29 AM (IST)
नगर में कई रामलीलाओं को भव्य उद्घाटन
नगर में कई रामलीलाओं को भव्य उद्घाटन

सहारनपुर जेएनएन। महानगर में कई स्थानों पर श्रीरामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ हो गया। श्रीराम के जयकारों के साथ हुए लीला का उद्घाटन हुआ। नारद मोह लीला का मंचन दर्शकों ने खूब पसंद किया।

माल गोदाम रोड उत्तर रेलवे नाटक क्लब द्वारा रविवार रात श्री सुंदर कांड का पाठ किया गया। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उद्घाटन अवसर पर चेयरमैन संजीव शर्मा, प्रधान रवि जुनेजा, अनिल गर्ग, मनोज चिटकारा, अजय त्यागी, स.गुरदीप सिंह, अश्वनी अरोड़ा, यशपाल त्रेहन, मुकेश सेठी, राजकुमार भाटिया थे। बेहट रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में नारद मोह लीला का उद्घाटन थाना मंडी प्रभारी अशोक सोलंकी ने किया। पूजन पं.लोकेश दीक्षित ने कराया। वृंदावन से आए कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौ.माईदयाल सिंह मित्तल, अनिल गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, नीरज गर्ग थे। गांधी पार्क में श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव हेतु राधा कृष्ण मंदिर से पं.आत्मा राम शर्मा ने प्रधान जोगेंद्र कुमार से पूजा-अर्चना कराई। उत्सव संचालक रंजन करल एवं लखजीत सिंह ध्वज लेकर अन्य पदाधिकारियों के साथ बैंडबाजे के साथ जयश्री राम के जयकारे लगाते हुए गांधी पार्क पंडाल में पहुंचकर ध्वज स्थापित किया। संरक्षक अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह बाबा, राकेश वत्स, ठाकुर राजीव कुमार, रमेश चंद्र छबीला, ब्रजमोहन वत्स, राकेश शर्मा, सुभाष चावला, विक्रांत सैनी, मगन सैनी, जगदीश भंडारी, सुरेश निझावन, विपिन सलूजा थे। रेलवे टी-2 कालोनी में भारतीय कला संगम के तत्वावधान में श्रीराम लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नाटक श्रवण कुमार का मनोहारी मंचन किया गया। अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जसबीर सिंह मोघा, सतपाल कालड़ा, सुरेंद्र मोघा, भरत कोहली, प्रमोद धीमान, संजय मल्होत्रा, बीबी राय, चेतन कौशिक थे।

chat bot
आपका साथी