भव्य शोभायात्रा के बाद श्रीराम का राजतिलक

मार्ग में कई स्थानों पर किया स्वागत रामलीला भवन में किया राजतिलक जासं सहारनपुर प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के राजतिलक को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रीरामलीला भवन में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस मौके पर जमकर फूलों से होली खेली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:24 AM (IST)
भव्य शोभायात्रा के बाद श्रीराम का राजतिलक
भव्य शोभायात्रा के बाद श्रीराम का राजतिलक

सहारनपुर: प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के राजतिलक को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रीरामलीला भवन में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस मौके पर फूलों से होली खेली गई।

बुधवार की शाम श्री रामलीला भवन से भगवान श्रीराम के राजतिलक को भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे ध्वज, संस्था का बैनकर, नासिक का ढोल, रथ व भव्य झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए देर रात श्रीरामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यहां भगवान श्रीराम का राजतिलक प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौ.माईदयाल सिंह ने किया। भक्तजनों ने जमकर फूलों की होली खेली। भगवान श्रीराम के सारथी बनने का सौभाग्य अमित अग्रवाल को मिला। बाद में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजीव गुंबर का माल्यार्पण कर व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। आयोजन में प्रधान अमित गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, नीरज गर्ग, आलोक अग्रवाल, मनुज तायल, निलेश गुप्ता, अमित सिघल, नवीन रायजादा, मानसिंह जैन, संजय बंसल, मुकेश सिघल, सचिन गोयल, सुमित जैन, देवेंद्र गुप्ता, अनुपम गुप्ता, राजा जैन, अंशुल अग्रवाल, जगमोहन लाल गोयल, तुषार गोयल, कपिल गोयल, विपिन कच्छल, भवानी सिंह, सुधीर, राकेश, पं.जुगल किशोर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी