व्यापारी फोरम के महानगर महामंत्री बने प्रदीप

व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान व महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने प्रदीप शर्मा को फोरम का महानगर महामंत्री मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 10:50 PM (IST)
व्यापारी फोरम के महानगर महामंत्री बने प्रदीप
व्यापारी फोरम के महानगर महामंत्री बने प्रदीप

सहारनपुर जेएनएन। व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान व महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने प्रदीप शर्मा को फोरम का महानगर महामंत्री मनोनीत किया है।

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के लिक रोड स्थित कार्यालय पर प्रदीप शर्मा को महानगर महामंत्री मनोनीत किए जाने पर फोरम के जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि प्रदीप शर्मा काफी दिनों से व्यापारी सुरक्षा फोरम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे, इनकी सच्ची निष्ठा और लगन को देखते हुए इन्हें व्यापारी सुरक्षा फोरम ने महानगर महामंत्री का दायित्व सौंपा है। अपने पद का निर्वहन करते हुए वह व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि अब नगर में दो महामंत्री कार्य करेंगे एक विजय गुप्ता तथा दूसरे प्रदीप शर्मा। महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा व मनोज ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी