Move to Jagran APP

Raebareli Lok Sabha Election: गांधी परिवार के गढ़ से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका वाड्रा! तैयारी शुरू

Lok Sabha Election 2024 हाईप्रोफाइल सीटों में से एक रायबरेली में इस बार गांधी परिवार का नया सदस्य लोकसभा चुनावी पारी का आगाज करने जा रहा हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रायबरेली के पहले सांसद फिरोज गांधी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पोती राजीव और यहां से पांच बार की सांसद रहीं सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा चुनाव में उतर सकती हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Published: Sun, 28 Apr 2024 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 07:40 AM (IST)
गांधी परिवार के गढ़ से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका वाड्रा! तैयारी शुरू

पुलक त्रिपाठी, रायबरेली। (Lok Sabha Election 2024) हाईप्रोफाइल सीटों में से एक रायबरेली में इस बार गांधी परिवार का नया सदस्य लोकसभा चुनावी पारी का आगाज करने जा रहा हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

loksabha election banner

रायबरेली के पहले सांसद फिरोज गांधी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पोती, राजीव और यहां से पांच बार की सांसद रहीं सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा चुनाव में उतर सकती हैं। इस सीट पर प्रियंका ने छह बार कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।

सांसद प्रतिनिधि के एल शर्मा ने बताया कि रायबरेली गांधी परिवार का घर हैं। कई पीढ़ियों का रिश्ता हैं। हमारी तैयारी पूरी है। यहां से परिवार को कोई भी सदस्य चुनाव लड़े, उसकी जीत तय हैं। वर्ष 1981 में संजय गांधी की मौत के बाद हुए उपचुनाव में राजीव गांधी ने पहली बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा।

राजीव गांधी ने अमेठी से चार बार दर्ज की जीत

अमेठी सीट से वे चार बार सांसद चुने गए। राजीव के निधन के बाद वर्ष 1999 में सोनिया गांधी ने चुनाव अमेठी से लड़ा था। पांच वर्ष बाद 2004 में राहुल गांधी ने भी अमेठी से राजनीति की शुरुआत की। तब सोनिया ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ा।

राजनीतिक जानकार भी उनमें इंदिरा जैसा करिश्माई व्यक्तित्व होने की बात कहते हैं। कार्यकर्ता भी लंबे समय से उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र पर दिए बयान पर हमला किया। उनकी आक्रामकता को देखते हुए इस बार खुद उनके चुनावी मैदान में आने की संभावना पहले ही जताई जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज, आज कासगंज में गरजेंगे अमित शाह, बरेली में जनसभा करेंगे सीएम योगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.