नगर निगम ने शुरू की सफाई, सैनिटाइजेशन व फॉगिग

बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए नगर निगम ने महानगर में सफाई चूना एवं मैलाथियान का छिड़काव सैनिटाइज एवं फॉगिग अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:11 AM (IST)
नगर निगम ने शुरू की सफाई, सैनिटाइजेशन व फॉगिग
नगर निगम ने शुरू की सफाई, सैनिटाइजेशन व फॉगिग

सहारनपुर, जेएनएन। बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए नगर निगम ने महानगर में सफाई, चूना एवं मैलाथियान का छिड़काव, सैनिटाइज एवं फॉगिग अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। हॉट स्पाट क्षेत्रों सहित प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों के अलावा संकरी गलियों में भी फॉगिग व सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने और संचारी रोग नियंत्रण के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न स्तर पर तैयारियां कर एक बार फिर युद्ध स्तर पर चूना, मैलाथियान, सैनिटाइज और फागिग अभियान शुरू किया गया है। सैनिटाइजेशन के लिए एक दर्जन बड़े वाहन और हैंड स्प्रे मशीनों के साथ एक सौ कर्मचारी गली-मोहल्लों में कार्य कर रहे हैं। सभी हॉट स्पॉट एवं आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों को हर रोज सैनिटाइज कराया जा रहा है। सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाने के साथ ही कूड़ा उठान भी कराया जा रहा है। नालों की सफाई का अभियान पहले से जारी है, जिन नालों की सफाई रह गई है, उनकी सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को निर्देश दिए गए हैं कि महानगर के सभी वार्डों में कोविड संक्रमण से बचाव व संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरुकता अभियान चलाएं। इसके लिए घर-घर पंपलेट भी बंटवाए जा रहे हैं।

गैराज प्रभारी एसबी अग्रहरि ने बताया कि खलासी लाइन उत्तरी, रेलवे क्वार्टस, लेबर कालोनी, जनकपुरी, इलाहीपुरा, गिल कालोनी, ब्रिजेश नगर, सराय हिसामुद्दीन, राघवपुरम, हकीकतनगर, आवास विकास, किला नवाबगंज, लिक रोड क्षेत्रों के हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सैनिटाइज कराने के साथ ही दीवानी कचहरी व नगर निगम परिसर के अलावा हर रोज दस वार्डों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है जबकि फतेहपुर जट्ट, मवीकलां, चकहरेटी, नवीन नगर, लेबर कालोनी, किशनपुरा, मौहल्ला तकिया, कुतुबशेर, छिपीयान, रानी बाजार, आजाद कालोनी और कमेला कालोनी में फागिग कराई गई है।

chat bot
आपका साथी