मंडलीय अधिकारी करेंगे जिलों का निरीक्षण: आयुक्त

सहारनपुर : मंडलयायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति को जानने के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 10:53 PM (IST)
मंडलीय अधिकारी करेंगे जिलों का निरीक्षण: आयुक्त
मंडलीय अधिकारी करेंगे जिलों का निरीक्षण: आयुक्त

सहारनपुर : मंडलयायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति को जानने के लिए मंडलीय अधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण कराये जाएंगे। अधिकारी कार्यालयों में स्वच्छता व समय से उपस्थिति पर विशेष ध्यान दे। समय से न आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को ¨चहित कर दंडित किया जाएगा।

मंडलायुक्त गुरुवार शाम सर्किट हाऊस में मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्रों पर प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों के

कर्मियों की उपस्थिति पंजिका आवश्यक रूप से देखें। मण्डलीय अधिकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण करें।

कमिश्नर ने मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन दिये जाने सुनिशिचत कराएं। बिजली चोरी करने वालों के विरूद्ध सतत् अभियान जारी रखें। उन्होंने कहा कि इन्वेसर्टस समिट के दौरान जो एमओयू साइन हुए है ऐसे उद्योगपतियों को हर स्तर पर मदद कर उद्योगों की स्थापना कराई जाए। मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय ना छोड़े। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराते रहें। बैठक में अपर आयुक्त उदयीराम, संयुक्त विकास आयुक्त उमेश चंद त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर संजीव रंजन, शामली रेनू तिवारी सहित स्वास्थ्य, ¨सचाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ऊर्जा सहित समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी