बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन स्टडों का किया निरीक्षण

प्रदेश सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने गुरुवार को देर शाम सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ यमुना किनारे बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की समस्या के निस्तारण हेतू 17 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्टडों का मौका मुआयना कर जरूरी निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 10:15 PM (IST)
बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन स्टडों का किया निरीक्षण
बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन स्टडों का किया निरीक्षण

सहारनपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने गुरुवार को देर शाम सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ यमुना किनारे बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की समस्या के निस्तारण हेतू 17 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्टडों का मौका मुआयना कर जरूरी निर्देश दिए।

हरियाणा सरकार ने बाढ़ से होने वाली हानि से बचाने को यमुना के बहाव को मजबूत बंधे बनवाकर उतर से दक्षिण के बजाय पश्चिम से पूर्व की ओर मोड़ दिया है। जिससे यमुना का रुख बदलकर यूपी की तरफ हो गया है। ऐसे में प्रतिवर्ष यूपी के गांवों की हजारों बीघा जमीन जलमग्न हो जाने से फसलें बर्बाद हो जाती है। गांव सनौली, कल्लरहेड़ी, नानूवाला, किशनपुरा आदि के किसानों की गुहार पर राज्यमंत्री विजय कश्यप के प्रयास से 17 करोड़ की लागत से स्टड बनवाए जा रहे है। गुरुवार शाम बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप विभागीय अमले के साथ कल्लरहेड़ी पहुंचे और निर्माणाधीन स्टडों का मुआयना किया, अब तक सात स्टड तैयार हो चुके है। मौके पर जाने को मंत्री को ट्रेक्टर पर सवार होना पड़ा। उन्होंने हर हाल में किसानों की बर्बादी रोकने के निर्देश दिये। सिचांई विभाग के एक्सईएन विकास चन्द्रा, एसडीओ विकास त्यागी व जेई योगेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी