नहीं हुई कोरोना से मौत, 78 मिले पाजिटिव ..328 हुए ठीक

कोरोना अब दम तोड़ रहा है। यह लाकडाउन का असर ही हैं। इसलिए लोगों को और सख्ती के साथ लाकडाउन का पालन करना होगा। तभी कोरोना को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अब कोरोना के मरीज बहुत कम संख्या में सामने आ रहे हैं। मौत का सिलसिला भी थम गया है। रविवार को 78 लोग कोरोना पाजिटिव आए तो 328 लोग ठीक होने के बाद अपने घर गए हैं। वहीं एक भी मौत नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 10:36 PM (IST)
नहीं हुई कोरोना से मौत, 78 मिले पाजिटिव ..328 हुए ठीक
नहीं हुई कोरोना से मौत, 78 मिले पाजिटिव ..328 हुए ठीक

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना अब दम तोड़ रहा है। यह लाकडाउन का असर ही हैं। इसलिए लोगों को और सख्ती के साथ लाकडाउन का पालन करना होगा। तभी कोरोना को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अब कोरोना के मरीज बहुत कम संख्या में सामने आ रहे हैं। मौत का सिलसिला भी थम गया है। रविवार को 78 लोग कोरोना पाजिटिव आए तो 328 लोग ठीक होने के बाद अपने घर गए हैं। वहीं, एक भी मौत नहीं हुई है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले में रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है, जबकि इन लोगों में से अब 100 से भी अधिक लोग पाजिटिव आ रहे हैं। एक समय में एक हजार से अधिक लोग पाजिटिव आ रहे थे। उस समय चिता सता रही थी। वहीं, अब मौत का सिलसिला भी थम गया है। पिछले दो दिनों से कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। डीएम का कहना है कि जिले में अब तक 31 हजार 783 लोग कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं, जिसमें से 29 हजार 402 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 431 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब वर्तमान में 1905 लोग कोरोना संक्रमित जिले में रह गए हैं, जिनमें से गंभीर मरीजों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि सामान्य मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन करके किया जा रहा है। डीएम ने अपील की है कि जिले के लोगों को लाकडाउन का पालन करना चाहिए।

रविवार को नहीं हुआ टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण टीकाकरण नहीं किया गया। सोमवार को फिर से जिले के 100 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यहां पर 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी