कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान बोले, किसी होमगार्ड को नहीं हटाया जाएगा Saharanpur News

नागरिक सुरक्षा होमगार्ड एवं पीआरडी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान शुक्रवार को सहारनपुर में थे। यहां पर उन्‍होंने कहा कि होमगार्डों को लेकर जो शिकायतें आई थी। उनका निस्तारण कर दिया है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 03:45 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान बोले, किसी होमगार्ड को नहीं हटाया जाएगा Saharanpur News
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान बोले, किसी होमगार्ड को नहीं हटाया जाएगा Saharanpur News

सहारनपुर, जेएनएन। नागरिक सुरक्षा होमगार्ड एवं पीआरडी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि किसी भी होमगार्ड को नहीं हटाया जाएगा। होमगार्डों को लेकर जो शिकायतें आई थी। उनका निस्तारण कर दिया गया है। अब होमगार्डों को बैंक के माध्यम से भुगतान होगा। होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान शुक्रवार को सर्किट हाउस में नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

ड्यूटी भी पूरी तरह ऑथेंटिक होगी

उन्होंने कहा कि अब होमगार्डों की ड्यूटी भी पूरी तरह ऑथेंटिक होगी। कोई होमगार्ड नहीं निकाला जाएगा। होमगार्डों की हालत में सुधार के लिए उनका मानदेय लगातार बढ़ाया जा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद महंगाई भत्ता मिलाकर होमगार्ड प्रतिदिन 702 रुपए मानदेय दिए जा रहे हैं।

बढ़ जाएगी जिम्‍मेदारी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब होमगार्ड ड्यूटी उनकी जरूरत के हिसाब लगाई जा रही है। कोई होमगार्ड नहीं निकाला जाएगा। इसके साथ उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कि अभी तक प्रदेश के 15 जिलों में ही नागरिक सुरक्षा है। अभी 9 जिले और चिन्हित किए गए हैं, इनमें पर उत्सर्जित करने की प्रक्रिया हो रही है। 

chat bot
आपका साथी