संविधान निर्माता को कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान: रमेशचंद्र

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिल्ली मार्ग स्थित कार्यालय पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:08 AM (IST)
संविधान निर्माता को कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान: रमेशचंद्र
संविधान निर्माता को कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान: रमेशचंद्र

सहारनपुर जेएनएन। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पीएससी चेयरमैन रमेशचंद्र रत्न ने कहा कि अत्यंत दुख का विषय है कि जिस संविधान के आधार पर सरकारों का गठन होता है, उन्हीं संविधान निर्माता को कांग्रेस सरकारों ने कभी भी सम्मान नहीं दिया। इतना ही नहीं जब बाबा साहब चुनाव लड़े तो षडयंत्र के तहत उनको हरवा दिया गया। पहली बार भाजपा सरकार ने संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लेकर सही मायनों में बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेशचंद्र रत्न बुधवार को पार्टी के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आरंभ डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हैदराबाद के निजाम का प्रस्ताव अस्वीकार कर देशहित में नि:स्वार्थ भाव से कार्य किया और उन्ही की बुद्धिमता के कारण विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का गौरव हमारे राष्ट्र को प्राप्त है। उन्होंने संविधान के जरिये एक ऐसी व्यवस्था देश को दी जहां सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए गए अपनी इच्छानुसार सरकार चुनने का अधिकार हर नागरिक को दिया और प्रत्येक समाज, धर्म, जाती या समुदाय को समान अधिकार दिए।

पूर्व विधायक रविद्र कुमार मोल्हू ने कहा कि कोई गरीब परिवार में पैदा हुआ और देश का प्रधानमंत्री बन पाया तो यह सब बाबा साहब के द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिये गए वोट के अधिकार के कारण ही हुआ है। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा ने कहा कि देश चलाने के लिए बनने वाली व्यवस्थाओं को संविधान के रूप मे पिरोने का काम बाबा साहब ने किया जो प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि केवल कहने मात्र से नहीं अपितु जीवन में बाबा साहब के आदर्शों और संविधान में दी गई व्यवस्थाओं को आम जीवन मे लाया जाना आवश्यक है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष जसबीर मोघा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व संचालन अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश वाल्मीकि ने किया। इस मौके पर महानगर महामंत्री नरेश धनगर, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अरुण कुमार बर्मन, रणधीर सिंह चौहान, संजय राणा, बिजेंद्र जौहरी, ललित कटारिया, अरुण गांगियान, जैल सिंह लांबा, नरेश कुमार, रवि कल्याण, राकेश बिरला, अश्वनी बालियान, शीशपाल गौतम, आशा पांडे, राखी, मंगल सिंह, एडवोकेट निर्दोष, आदित्य भारद्वाज, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी