खनन माफिया ने की पुलिस पर फाय¨रग व पथराव

बेहट (सहारनपुर) : यमुना नदी में प्रतिबंध के बावजूद लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर कोतवाली

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:08 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:08 PM (IST)
खनन माफिया ने की पुलिस पर फाय¨रग व पथराव
खनन माफिया ने की पुलिस पर फाय¨रग व पथराव

बेहट (सहारनपुर) : यमुना नदी में प्रतिबंध के बावजूद लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार आधी रात के बाद छापा मारा तो बरथा घाट पर आधा दर्जन से अधिक जेसीबी से खनन हो रहा था। खनन माफिया डंफरों व ट्रैक्टर-ट्रालियों में खनिज भर रहे थे। खनन करने वालों ने पुलिस टीम पर फाय¨रग व पथराव कर दिया। पुलिस ने जवाबी फाय¨रग करते हुये चार जेसीबी कब्जे में ली। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यमुना नदी के यूपी क्षेत्र में खनन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कभी अवैध खनन नहीं रूका। मंगलवार की आधी रात को कोतवाली इंस्पेक्टर चेतराम शर्मा को सूचना मिली कि यमुना नदी में जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने पुलिस बल के साथ यमुना के बरथा घाट पर छापा मारा तो आधा दर्जन जेसीबी से अवैध खनन हो रहा था और खनन करने वाले डंफरों और ट्रैक्टर-ट्रालियों में खनिज भर रहे थे। पुलिस को देखकर इनमें से कुछ भागने लगे और इनमें से कुछ ने फाय¨रग व पथराव कर दिया। पुलिस ने जवाबी फाय¨रग करते हुये चार जेसीबी कब्जे में ले ली। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर छोटे ¨सह भी मौके पर पहुंचे। पथराव में कब्जे में ली गयी जेसीबी के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने कंवरपाल पुत्र पूरण ¨सह निवासी मुण्डाखेड़ा, मिंटू पुत्र ईसम ¨सह निवासी इस्माईलपुर, अरूण पुत्र मैनपाल निवासी बल्लेवाला, देवी¨सह पुत्र साबल निवासी बल्लेवाला, सुशील पुत्र शेर¨सह निवासी लखनौली, नरेन्द्र पुत्र पहलवान निवासी इस्माईलपुर हरियाणा के अलावा प्रदीप पुत्र सुरेश निवासी बरथा कोतवाली बेहट सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी