डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य केंद्र में बदली बदली नजर आई व्यवस्था

डीएम के स्वास्थ्य केंद्र के दौरे के बाद स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बदली बदली नजर आई। इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी गई तो मरीजों के लिए बेड पर चादर बिछी नजर आई। बदली बदली व्यवस्था से सभी लोग हैरान रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 05:59 PM (IST)
डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य केंद्र में बदली बदली नजर आई व्यवस्था
डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य केंद्र में बदली बदली नजर आई व्यवस्था

जेएनएन, सहारनपुर। डीएम के स्वास्थ्य केंद्र के दौरे के बाद स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बदली बदली नजर आई। इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी गई तो मरीजों के लिए बेड पर चादर बिछी नजर आई। बदली बदली व्यवस्था से सभी लोग हैरान रहे।

रविवार को डीएम अखिलेश सिंह द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का औचक रूप से निरीक्षण किया गया था, जिसमें डीएम को काफी खामियां नजर आई थी। आक्सीजन सिलेंडर होने के बावजूद भी मरीजों के लिए इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं रखे थे, तथा निरीक्षण के बाद डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया। सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बदली नजर आई। स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी में पूरे दिन स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी कर दी गई, मरीजों के लिए बेड पर चादर भी साफ-सुथरी नजर आई , तो कोविड-19 टीका लगवाने आए लोग भी व्यवस्था के साथ लाइन लगाकर दिखे। अन्य व्यवस्था भी चकाचोंध नजर आई, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. अजीत राठी सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखें रहे।

उमेश न जताई प्लाज्मा दान करने की इच्छा

रामपुर मनिहारान। कोरोना से ठीक हुए एक व्यक्ति ने अपना प्लाच्मा दान करने की इच्छा जताई है प्लाच्मा दान करने की इच्छा व्यक्त करने वाले व्यक्ति ने कहा कि जिसे भी प्लाच्मा की आवश्यकता हो वह प्लाज्मा देने को तैयार है।

कस्बे के देवबंद रोड पर गांव उमाही कला निवासी उमेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। लगभग 20 दिन पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी जिसके बाद उन्होंने घर में ही क्वारटाइन होकर अपना उपचार किया और पुन: करोना टेस्ट कराया, जिसमें उमेश कुमार की रिपोर्ट निगेटिव आई। उमेश कुमार ने करोना पर विजय पाई। कोरोना से ठीक होने के बाद उमेश कुमार ने अपना प्लाजामा दान करने की इच्छा जताई है। उमेश कुमार ने बताया कि वह ओ पाजिटिव है यदि किसी व्यक्ति को मेरे ग्रुप के प्लाज्मा की आवश्यकता है, तो वह प्लाज्मा दान करने के लिए तैयार हैं। उमेश कुमार ने कहा कोरोना काल में मानव सेवा में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए उमेश कुमार के इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है।

chat bot
आपका साथी