हरियाणा राज्य से लाए गए 484 कामगार

सरसावा में दूसरे राज्यों में फंसे कामगारों को प्रदेश में लाने के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 06:05 AM (IST)
हरियाणा राज्य से लाए गए 484 कामगार
हरियाणा राज्य से लाए गए 484 कामगार

सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में दूसरे राज्यों में फंसे कामगारों को प्रदेश में लाने के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। शनिवार को यहां से हरियाणा भेजी गई बसों में 484 कामगारों को यहां लाया गया। सभी को अंबाला रोड स्थित बनाए गए आश्रय स्थल पर रखा गया है। सभी यहां 14 दिन तक क्वारंटाइन रहेंगे और इसके बाद ही अपने घर जा सकेंगे।

शनिवार को जिलाधिकारी व एसएसपी सुबह ही आश्रय स्थल पहुंच गए। हरियाणा व पंजाब में फंसे यूपी के कामगारों को लाने के आदेश के बाद सहारनपुरी रीजन की 345 बसों को लगाया गया है। एआरएम जगदीश सिंह के अनुसार 95 बस सहारनपुर डिपो, 95 बस मुजफ्फरनगर डिपो तो 65-65 बस खतौली व छुटमलपुर तथा 25 बस जलालाबाद डिपो से इस काम में लगाई गई है, जो चरणबद्ध तरीके से कामगारों का लाएंगी। शनिवार को हरियाणा के जिला यमुनानगर व आसपास के अन्य जिलों से लाए गए 484 कामगारों की एंट्री यूपी बार्डर की शाहजहांपुर चौकी पर की गई। इसके बाद सभी को राधा स्वामी सतसंग भवन में बनाए गए आश्रय स्थलों में 14-14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया। जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि 480 कामगारों की सूची प्राप्त हुई है, सभी को लाया जाएगा। तीन दिन से क्षेत्र को मिल रही है राहत भरी खबर

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह सीएचसी क्षेत्र के लिए तीन दिन से राहत भरी खबर आ रही है। शनिवार तीसरे पहर तक आई सूची में क्षेत्र से कोई भी मरीज कोरोना पाजिटिव नहीं आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएचसी क्षेत्र में अब तक बेगी नाजर, बेगी बांसदेवा व बेगी रुस्तम, बाढ़ी माजरा, मोहल्ला कुरैशियान, गुजरान व बाहुदीन हाट स्पाट बन चुके हैं। इन सभी क्षेत्रों से अब तक 12 लोग कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। लगातार पाजिटिव आए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिता बढ़ने लगी थी। पिछले तीन दिन में आई सूचियों में क्षेत्र का कोई भी मामला कोरोना पाजिटिव नहीं निकला। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी