किसानों के मसीहा स्व. चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई

सहारनपुर : किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पर अनेक संगठनों ने

By Edited By: Publish:Sun, 29 May 2016 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 11:27 PM (IST)
किसानों के मसीहा स्व. चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई

सहारनपुर : किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पर अनेक संगठनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिल्ली रोड स्थित शक्ति पंप पर चौ. चरण ¨सह विचार मंच द्वारा स्व. चौ. चरण की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। मंच प्रदेश अध्यक्ष एमएस राणा ने कहा कि चौ. चरण ¨सह भारत माता के ऐसे सपूत थे, जिनके रोम रोम में देशभक्ति तथा जनकल्याण की भावना थी तथा देश के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने में भी नहीं सोचते थे। अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ता व ईमानदारी के लिए वह सदैव याद किए जाते रहेंगे। खादी ग्रामोद्यौगिक निदेशक चौ. नीरपाल ¨सह ने कहा कि चौधरी सहाब मानते थे कि गांवो के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। श्रद्धाजंलि देने वालों में चौ. अरविंद मलिक, जगपाल ¨सह, किरनपाल मुखिया, सुरेश पाल, योगेश शर्मा, सपन कुमार व मोहित आदि उपस्थित रहे। उधर, राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुमन चौधरी ने शारदा नगर में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में स्व. चौ. चरण ¨सह को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान शीला उपाध्याय, ऊषा, लता, सविता, सुनिता, रेखा, पूजा, पारुल, हेमा, शालू आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष चौ. अय्यूब हसन ने किसानों के मसीहा की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिला अस्पताल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में चौ. अय्यूब हसन, चौ. धीर ¨सह, लाखन ¨सह, रमेश चौहान, अर्जुन गुर्जर, फखरुल इस्लाम, रणधीर, कपिल व कृष्णलाल आदि रहे। आर्य जाट समाज कल्याण समिति द्वारा स्व. चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पर चौ. चरण ¨सह चौक पर हवन कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की। प्रियवृत्त शास्त्री के सानिध्य में आयोजित यज्ञ में यजमान रणवीर ¨सह रहे। साथ ही यहां स्थित चौधरी चरण ¨सह की प्रतिमा का अनावरण 11 जून को कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सत्यवीर ¨सह आर्य, सत्यपाल वर्मा, अर्जुन ¨सह, सुभाष चौधरी, धीरज ¨सह, अमरपाल, वीरेन्द्र ¨सह व रतन ¨सह रहे।

chat bot
आपका साथी