'कांग्रेस ही जनता की सच्ची हितैषी'

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : कांग्रेस नेत्री सुजाता ¨सह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही जनता की हितैषी

By Edited By: Publish:Sun, 29 May 2016 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 11:23 PM (IST)
'कांग्रेस ही जनता की सच्ची हितैषी'

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : कांग्रेस नेत्री सुजाता ¨सह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही जनता की हितैषी है। यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ चलकर जनता धर्म जाति के नाम पर जहर घोलने वाली पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी।

रामपुर विधानसभा के दर्जनों गांव में पार्टी की नीतियों के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेत्री सुजाता ¨सह ने पार्टी की नीतियों के बारे बताया और कहा किआजादी से आज तक इस देश में प्रत्येकवर्ग, प्रत्येक व्यक्ति के लिए यदि विकास कार्य किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस की बनाई नीतियों को आज भाजपा के नेता अपना बताकर जनता को बहका रहे हैं, लेकिन यूपी के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ चलकर अन्य दलों को मुंहतोड़ जबाव देगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर चलने की अपील की। इस मौकेपर जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्य संयम भूर्यान ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता भारद्वाज व मान ¨सह कल्याण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी