मैदा मिल मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

सहारनपुर : देहरादून रोड स्थित मैदा मिल में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे मजदूर की प्लानर मशीन में फंसने

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 11:09 PM (IST)
मैदा मिल मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

सहारनपुर : देहरादून रोड स्थित मैदा मिल में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे मजदूर की प्लानर मशीन में फंसने से मौत हो गई। पता लगते ही अन्य कर्मचारी सहम गए, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

मूल रूप से पौढ़ी गढ़वाल का रहने वाला अजय उर्फ उदय रावत (35) पिछले कई साल से देहरादून रोड स्थित सड़क दूधली के पास ही किराए पर मकान लेकर रह रहा था। दो साल पहले ही उसकी शादी संगीता से हुई थी और अब पांच महीने का बच्चा भी है। अजय परिवार का भरण-पोषण करने के लिए देहरादून रोड स्थित मैदा मिल में काम करता था। अजय वहां वॉशरमैन था। पत्नी संगीता के अनुसार शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक की शिफ्ट थी। रोज की तरह सोमवार शाम को भी वो चले गए थे, सुबह छह बजे दो कर्मचारियों ने आकर बताया अजय को चोट लग गई है। ये सुनते ही वो रोती हुई अस्पताल पहुंची, जहां पता लगा कि अजय को तो यहां मृत अवस्था में ही लाया गया था। संगीता बेहोश होकर गिर गई। तब तक उसके पड़ोसी भी अस्पताल पहुंच गए, सभी ने संगीता को हौसला देते हुए ढांढस बंधाया। मैदा मिल कर्मचारी सोनू त्यागी ने बताया कि सुबह पौने पांच बजे जब वो उदय के पास पहुंचा तो वो प्लानर मशीन में फंसा हुआ था। सिर पर चोट लगी हुई थी। जाकर देखा तो वो मर चुका था। पता लगा तो सुपरवाइजर ने तुरंत ही इसकी जानकारी मिल स्वामी हर¨वद्र ¨सह खंडूरी को दी, मगर देर शाम तक खंडूरी नहीं पहुंचा था। जनकपुरी पुलिस ने बतायाकि प्रथम दृष्टया तो मामला हादसा ही लग रहा है, मगर अभी किसी भी तरह की तहरीर नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी