आर्य पद्धति से बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान

पठेड़ (सहारनपुर) : क्षेत्र के उग्गरपुर गांव में आयोजित आर्य महासम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 11:43 PM (IST)
आर्य पद्धति से बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान

पठेड़ (सहारनपुर) : क्षेत्र के उग्गरपुर गांव में आयोजित आर्य महासम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बागपत से सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आर्य पद्धति से हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए। ताकि वह अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य प्रताप राणा ने कहा कि भारत संस्कारवान समाज का वह महासागर है, जिससे अन्य देश बहुत कुछ सीखने की आशा रखते हैं। यही नहीं सीखते भी है। महासम्मेलन में सम्मिलित महिलाओं ने अतिथियों से अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। भजनोपदेशकों एवं उपदेशकों ने आर्य समाज की शिक्षा का अपनी विधा से बखान किया। सम्मेलन में अरविन्द आर्य, सोम प्रकाश आर्य, शिव कुमार प्रधान, रमेश सैनी, अर्चना सिंह, अमित आर्य व महर्षि दधीचि आदि मुख्य रूप से रहे।

chat bot
आपका साथी