राजस्व निरीक्षक ने कराई रिपोर्ट

खनन की ट्रैक्टर ट्राली रोकने का प्रयास करने पर ट्रैक्टर चालक द्वारा सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने के आरोप में राजस्व निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। सैदनगर में तैनात राजस्व निरीक्षक करन सिंह का कहना है कि खनन रोकने को वह लेखपाल कुंदन सिंह व दरबारी लाल शर्मा के साथ रविवार सुबह साढ़े पांच बजे दलेलनगर होते हुए गांव प्रानपुर जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रही खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्राली रोकने की बजाय जान से मारने की नियत से उनकी सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 06:26 PM (IST)
राजस्व निरीक्षक ने कराई रिपोर्ट
राजस्व निरीक्षक ने कराई रिपोर्ट

टांडा : खनन की ट्रैक्टर ट्राली रोकने का प्रयास करने पर ट्रैक्टर चालक द्वारा सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने के आरोप में राजस्व निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। 

सैदनगर में तैनात राजस्व निरीक्षक करन सिंह का कहना है कि  खनन रोकने को वह लेखपाल कुंदन सिंह व दरबारी लाल शर्मा के साथ रविवार सुबह साढ़े पांच बजे दलेलनगर होते हुए गांव प्रानपुर जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रही खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्राली रोकने की बजाय जान से मारने की नियत से उनकी सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी थी। राजस्व टीम ने पीछा कर रेते से भरी ट्राली को पकड़ लिया था। चालक फरार हो गया था। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक करन सिंह की ओर से गांव प्रानपुर निवासी सुलेमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी