राज्यमंत्री के क्षेत्र में भी नहीं बिजली की किल्लत, लोग परेशान

राज्यमंत्री के क्षेत्र में भी नहीं बिजली की किल्लत लोग परेशान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 05:48 PM (IST)
राज्यमंत्री के क्षेत्र में भी नहीं बिजली की किल्लत, लोग परेशान
राज्यमंत्री के क्षेत्र में भी नहीं बिजली की किल्लत, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव औलख के विधान सभा क्षेत्र बिलासपुर में भी जम कर बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोद परेशान हैं। 24 घंटों में मुश्किल से आठ से 10 घंटे ही आपूर्ति क्षेत्र को मिल पा रही है। इससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

राज्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद यहां पर बिजली कर्मियों की मनमानी चल रही है। नगर व केमरी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं दी जा रही। नगर में सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक अघोषित कटौती की जाती है। उपभोक्ता जब इसका कारण पूछते हैं तो कभी बताया जाता है कि बिजलीघर में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है तो कभी रोस्टिग का बहाना बना दिया जाता है। गुरुवार को तो सारा दिन ही बिजली व्यवस्था ठप रही थी। इसके साथ ही जो आपूर्ति मिल रही है, उसमें वोल्टेज बहुत कम मिलते हैं। ऐसे में कूलर और पंखे भी लोगों का पसीना सुखा पाने में नाकाम नजर आते हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसको लेकर विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति दिए जाने की बात कही। लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर सारा-सारा दिन आपूर्ति गायब रहने के कारण पेयजल की परेशानी भी उठानी पड़ रही है।

उपखंड अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि गर्मी के कारण उपकरणों में फॉल्ट होने के कारण कभी-कभी आपूर्ति बाधित हो जाती है। कर्मचारी तत्काल उसे ठीक कर सप्लाई चालू कर देते हैं।

chat bot
आपका साथी