बिना मास्क के घूमने वालों से वसूला जुर्माना

बिलासपुर जासं सीओ और तहसीलदार ने अभियान चलाकर शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 05:14 PM (IST)
बिना मास्क के घूमने वालों से वसूला जुर्माना
बिना मास्क के घूमने वालों से वसूला जुर्माना

बिलासपुर, जासं : सीओ और तहसीलदार ने अभियान चलाकर शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई। उन्होंने शारीरिक दूरी व नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को हड़काया। बिना मास्क के घूमने वालों से जुर्माना वसूला। प्रशासन से कुछ राहत मिलने के बाद लोगों ने लापरवाही बरतना शुरू कर दी। वे बिना मास्क के बाहर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे थे। न के बराबर शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। सीओ जयराम व नायब तहसीलदार शरद सिंह ने अभियान चलाया। अधिकारियों ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर कार्रवाई कर उनसे जुर्माना वसूला। उन्हें मास्क भी वितरित किए। अगली बार उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ-साथ कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन की सख्ती को देख नगर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने नगर व आसपास की मस्जिदों का निरीक्षण कर नियमों का पालन करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि मस्जिदों में आने वाले व्यक्ति मुंह पर मास्क लगाए और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए केवल पांच लोग ही नमाज अदा करें। इस मौके पर कार्यवाहक कोतवाल अमर सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह मेहरा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी