पटवाई में भी निकाली जागरूकता रैली

रामपुर पटवाई में भी महिला मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय में समस्त विद्यालयों की महिला अध्यापक अनुदेशक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा गांव की महिलाएं और युवतियां इकट्ठा हुईं। खंड शिक्षाधिकारी शाहिद हुसैन खां ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। यहां से रैली मुख्य चौराहे पर पहुंची। इसके बाद रैली में सम्मिलित लोगों ने गांव की गलियों में घूमते हुए महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। अंत में रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां गोष्ठी की गई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी शाहिद हुसैन ने कहा कि हमें मतदान की महत्ता को समझना चाहिए। एक-एक वोट बहुत कीमती होता है इसलिए मतदान वाले दिन सारे काम छोड़ कर मतदान करने अवश्य जाएं। संकुल प्रभारी अशोक मेहरा गुलाम रसूल मुनेंद्र प्रताप सिंह सुषमा रानी व रीता सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 06:27 AM (IST)
पटवाई में भी निकाली जागरूकता रैली
पटवाई में भी निकाली जागरूकता रैली

रामपुर, जासं: पटवाई में भी महिला मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय में समस्त विद्यालयों की महिला अध्यापक, अनुदेशक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा गांव की महिलाएं और युवतियां इकट्ठा हुईं। खंड शिक्षाधिकारी शाहिद हुसैन खां ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। यहां से रैली मुख्य चौराहे पर पहुंची। इसके बाद रैली में सम्मिलित लोगों ने गांव की गलियों में घूमते हुए महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। अंत में रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां गोष्ठी की गई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी शाहिद हुसैन ने कहा कि हमें मतदान की महत्ता को समझना चाहिए। एक-एक वोट बहुत कीमती होता है, इसलिए मतदान वाले दिन सारे काम छोड़ कर मतदान करने अवश्य जाएं। संकुल प्रभारी अशोक मेहरा, गुलाम रसूल, मुनेंद्र प्रताप सिंह, सुषमा रानी व रीता सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी