पौधरोपण कर बताया पौधों का महत्व

पर्यावरण संरक्षण के लिए धमोरा के अहमदाबाद निवासी नरेंद्र कुमार राजपूत ने बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 08:50 PM (IST)
पौधरोपण कर बताया पौधों का महत्व
पौधरोपण कर बताया पौधों का महत्व

धमोरा : पर्यावरण संरक्षण के लिए धमोरा के अहमदाबाद निवासी नरेंद्र कुमार राजपूत ने बृहस्पतिवार को पौध रोपण किया। वह पिछले तीन माह से रोजाना पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के प्रति कार्य करने की प्रेणा उन्हें राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह से मिली। कहा कि वह प्रतिदिन पौधे रोपित करते हैं, और उसे वृक्ष में तब्दील करने के लिए हर संभव देखभाल भी करते हैं।

chat bot
आपका साथी