बुलंदशहर गैंगरेप को राजनीतिक साजिश बता रहे आजम खां

बुलंदशहर गैंग रेप का मामला जहां लोकसभा में भी चर्चा का विषय बना है, उसके बारे में आजम खां का यह बयान काफी चौंकाने वाला है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 02 Aug 2016 11:17 AM (IST) Updated:Tue, 02 Aug 2016 11:21 PM (IST)
बुलंदशहर गैंगरेप को राजनीतिक साजिश बता रहे आजम खां

रामपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां मान रहे है कि बुलंदशहर गैंगरेप राजनैतिक साजिश भी हो सकती है। रामपुर में आजम खां ने साफ कहा कि चुनाव नजदीक है सत्ता पाने को आतुर विपक्ष किसी भी स्तर तक गिर सकता है।

बुलंदशहर गैंग रेप का मामला जहां लोकसभा में भी चर्चा का विषय बना है, उसके बारे में आजम खां का यह बयान काफी चौंकाने वाला है।

पढ़ें- बुलंदशहर गैंगरेप केस में कई अधिकारी सस्पेंड, हिरासत में तीन आरोपी

आजम खां ने कहा कि बुलंदशहर हाईवे पर 29 जुलाई की रात मां तथा बेटी के साथ हुई गैंगरेप की वारदात के पीछे राजनैतिक साजिश हो सकती है। आजम ने कहा कि हमें इस बात की जरुर जांच करनी चाहिए की कहीं यह मामला किसी राजनैतिक साजिश से प्रेरित होकर सरकार को बदनाम करने के लिए तो नहीं है। सत्ता की लोभी कई पार्टियां किसी भी हद तक गिर सकती हैं।

तस्वीरें: बुलंदशहर की घटना बेहद शर्मनाक, मिला अहम सुराग

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा बुलंदशहर की घटना के लिए पुलिस अफसरों के खिलाफ की गई कार्रवाई सही है, लेकिन सरकार को विरोधियों पर भी नजर रखनी होगी। विरोधी सपा सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा पुलिस एवं प्रशासन का इकबाल ऐसा होना चाहिए कि अपराधियों में डर और जनता में निडरता हो।

पढ़ें-बुलंदशहर की घटना बेहद शर्मनाक, मिला अहम सुराग : डीजीपी

सूबे में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढऩे पर आजम खां ने कहा कि सरकार को विपक्षी पार्टियों की विचारधारा का संज्ञान लेना चाहिए, यह सत्ता में आने के लिए ऐसे कुकर्म तो नहीं करा रहे।

आजम खां ने कहा कि आज के दौर में राजनीति में गिरावट आने की वजह है कि कुछ भी हो सकता है। देश में पहले भी राजनीति की बिसात पर कई दंगे, कत्लेआम और बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा गया। बापू की हत्या भी आरएसएस विचारधारा की वजह से की गई।

पढ़ें- मुख्यमंत्री अखिलेश का बुलंदशहर कांड पर 24 घंटे का अल्टीमेटम, डीजीपी पहुंचे

इन घटनाओं के पीछे का सच क्या है, यह एक गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि चुनाव करीब आ रहे हैं, सपा को बदनाम करने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं हो सकता।

आजम खां ने कहा कि विकास के मामले में तो उत्तर प्रदेश पूरे देश के सभी राज्यों से बहुत आगे है, यहां तक कि गुजरात भी काफी पीछे है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अखिलेश यादव को अच्छा लड़का बताने पर आजम खां ने कहा कि हमारे यहां लड़का अच्छा और उनके यहां लड़की अच्छी होने से काम नहीं चलेगा। दोनों तरफ मामला बराबर का ही होना चाहिए, नहीं तो मजा नहीं आता है।

पढ़ें- बुलंदशहर में सेक्स रैकेट : रंगरेलियां मनाते आठ गिरफ्तार

गौरतलब है कि इस गैंगरेप मामले में प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी हो चुकी है गवर्नर राम नाईक ने भी सरकार से इस मामले सख्त कदम उठाने और दोषियों को सजा देने की बात कही है। गौरतलब है कि 29 जुलाई की रात नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे एक परिवार को डकैतों ने एनएच-91 पर बंधक बनाकर एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया था।

chat bot
आपका साथी