हर मोर्चे पर सफल रही भाजपा सरकार

बिलासपुर जासं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रियंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सरकार न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 08:35 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 08:35 PM (IST)
हर मोर्चे पर सफल रही भाजपा सरकार
हर मोर्चे पर सफल रही भाजपा सरकार

बिलासपुर, जासं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रियंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट नीति एवं मजबूत इच्छा शक्ति का प्रदर्शन किया है। चाहे मामला धारा 370 का हो या सीएए का, हर मामले में अभूतपूर्व फैसले लिए गए, जिनका सारे देश ने स्वागत किया। वह शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सीमाओं पर पाकिस्तान या चीन से निपटने का मामला हो या फिर देश के अंतरिम फैसले। सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है। अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के साथ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। कोरोना के आपदा काल में भी प्रधानमंत्री ने सही समय पर सही निर्णय लेकर पूरे विश्व में भारत की स्थिति को बेहतर बनाया है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन ही नहीं है, बल्कि उसके कार्यकर्ता समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना जानते हैं। कहा कि पांच अगस्त तक सभी बूथ समितियों का कार्यकर्ताओं द्वारा सत्यापन किया जाना अनिवार्य है, क्योंकि हम अगर बूथ को मजबूत कर पाए, तभी हमारा बूथ जीत पाएगा। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को सु²ढ़ और सत्यापित करना है। राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ सत्यापन करने में लग जाएं। बूथ समिति का सत्यापन आगामी 15 अगस्त तक होना है। उससे पहले सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जाकर समिति का सत्यापन करें। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन देवकरन गंगवार, हरीश गंगवार, अशोक विश्नोई, महासिंह राजपूत, चेतन पारुथी, विशाल शर्मा, श्यामल मिर्धा व राम सिंह आदि रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने किया।

chat bot
आपका साथी