भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

रामपुर विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के चारों प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:01 PM (IST)
भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

रामपुर: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के चारों प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहे।

सोमवार को तमाम भाजपाई पार्टी कार्यालय पर जमा हुए। यहां से केंद्रीय मंत्री नकवी की अगुवाई में कलक्ट्रेट के पास पहुंचे। बाद में चारों प्रत्याशी कलक्ट्रेट के अंदर चले गए, जबकि केंद्रीय मंत्री उन्हें रवाना कर वापस लौट गए। भाजपा की ओर से प्रदेश के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिलासपुर सीट से, विधायक राजबाला ने मिलक सुरक्षित सीट से, मोहन कुमार लोधी ने चमरौआ और आकाश सक्सेना हनी ने रामपुर शहर सीट से पर्चा भरा है। इस दौरान आकाश सक्सेना के पिता पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, विधायक राजबाला के पति दिलीप लोधी, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, विकास सक्सेना, राजीव मांगलिक आदि मौजूद रहे। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट और इसके आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। जौहर रोड पर यातायात पूरी तरह बंद रहा। लोगों को दूसरे रास्तों से होकर निकलना पड़ा। कांग्रेस के नवेद मियां ने भी भरा पर्चा

रामपुर: शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके नामांकन से पहले कांग्रेस के नेता नूरमहल पहुंचे। इसके बाद वहां से नामांकन कराने कलक्ट्रेट आए। यहां नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान नवेद मियां की मां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और अधिवक्ता आरिफ खान भी मौजूद रहे। शहर विधान सभा सीट से सांसद आजम खां सपा के प्रत्याशी है, जो करीब दो साल से जेल में बंद हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार-टांडा सीट से सपा के प्रत्याशी हैं। इनके मुकाबले नवेद मियां के बेटे हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं। हमजा मियां 27 जनवरी को नामांकन कराएंगे।

chat bot
आपका साथी