निकाह न करने पर प्रेमी के खिलाफ दुश्कर्म की तहरीर

रामपुर : दढि़याल क्षेत्र के अजीमनगर निवासी युवती की शादी थाना टांडा के एक गांव में हुई थी। वह शुक्रव

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 09:50 PM (IST)
निकाह न करने पर प्रेमी के खिलाफ दुश्कर्म की तहरीर

रामपुर : दढि़याल क्षेत्र के अजीमनगर निवासी युवती की शादी थाना टांडा के एक गांव में हुई थी। वह शुक्रवार शाम अपने पति के साथ कस्बा दढि़याल में अपने बहनोई के घर मेहमानदारी में आई थी। रात में पति और उसका बहनोई नीचे कमरे में सो गए और वह ऊपर बने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि रात में चौकी क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमी युवक उसके बिस्तर में घुस गया इसी दौरान दोनों को पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, गुस्साए पति ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया तथा पत्नी को तलाक दे दिया। रात में ही प्रेमी संग निकाह कराने की बात हुई तो प्रेमी ने मौके की नजाकत को भांप हामी भर दी। रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी, जब सुबह हुई तो प्रेमी निकाह से मना करते किसी तरह भाग गया। मामला बिगड़ता देख महिला प्रेमी के संग निकाह करने को पुलिस चौकी पहुंच गई और अपनी जिद पर अड़ गई। महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी मुमताज खां का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी