स्वार के उप जिलाधिकारी समेत 13 कोरोना पाजिटिव

रामपुर जिले में कोरोना वायरस अधिकारियों को अपनी चपेट में ले रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 12:00 AM (IST)
स्वार के उप जिलाधिकारी समेत 13 कोरोना पाजिटिव
स्वार के उप जिलाधिकारी समेत 13 कोरोना पाजिटिव

रामपुर : जिले में कोरोना वायरस अधिकारियों को अपनी चपेट में ले रहा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, सीओ बिलासपुर सतीश कुमार और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला के बाद अब उप जिलाधिकारी स्वार यमुनाधर चौहान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में उप जिलाधिकारी स्वार समेत 13 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उप जिलाधिकारी के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। उनकी हुनर हाट में ड्यूटी लगी थी। उन्हें जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। कुछ दिन से वह खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। तीन दिन पहले उन्होंने जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट उन्हें तब मिली, जब वह हुनर हाट में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रिपोर्ट पाजिटिव होने की जानकारी पर वह रास्ते से ही वापस लौट गए और होम आइसोलेशन में चले गए हैं। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अब उप जिलाधिकारी स्वार के संपर्क में आए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को लैब में जांच के लिए भेजे सैंपल की रिपोर्ट में 667 निगेटिव आई हैं, जबकि 10 पाजिटिव हैं। प्राइवेट लैब और एंटीजन टेस्ट में तीन की रिपोर्ट पाजिटिव है। राहत की बात यह है कि पुराने 11 मरीज ठीक हो गए हैं। इनकी आइसोलेशन अवधि पूरी हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5396 हो गई है। इनमें 5269 ठीक हो गए हैं, जबकि 50 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 77 सक्रिय मरीज रह गए हैं।

chat bot
आपका साथी