एक दिन में 12 हजार लोगों को लगी वैक्सीन

रामपुर जिले में गुरुवार को वैक्सीनेशन का फिर रिकार्ड बना। एक दिन में 12 हजार लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:45 PM (IST)
एक दिन में 12 हजार लोगों को लगी वैक्सीन
एक दिन में 12 हजार लोगों को लगी वैक्सीन

रामपुर : जिले में गुरुवार को वैक्सीनेशन का फिर रिकार्ड बना। एक दिन में 12 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले छह जुलाई को 14 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। लोगों में वैक्सीन लगवाने के प्रति उत्साह है।

शासन के निर्देश पर वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को जिले में पांच जुलाई से महाअभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा गांवों और अर्बन एरिया में विशेष कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। गुरुवार को 94 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई थी, जहां 15 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 12039 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें सबसे ज्यादा संख्या युवा वर्ग की रही। 18 साल से अधिक आयु वाले आठ हजार से अधिक युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। 45 साल से अधिक आयु वाले की संख्या भी दो हजार से अधिक रही। बुजुर्गों में भी उत्साह दिखाई दिया। 60 साल से अधिक आयु वाले करीब 500 बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने पहुंचे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को 94 सेंटर बनाए गए थे, जहां वैक्सीनेशन किया गया। यहां 12 हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब तक सवा तीन लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें करीब पौने तीन लाख लोगों को पहली डोज लगी है। लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर कोरोना से बचाव को वैक्सीनेशन जरूर कराएं।

वैक्सीन मीटर

जिला 22 जुलाई अब तक

रामपुर 12039 272643

chat bot
आपका साथी