दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट में दर्ज कर दी रिपोर्ट

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 08:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Aug 2014 08:54 PM (IST)
दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट  में दर्ज कर दी रिपोर्ट

रामपुर । घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली। पीड़ित पक्ष कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। अजीमनगर गांव निवासी एक महिला ने अधिवक्ता हेमंत कुमार जोशी के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। महिला का अरोप था कि उनके पड़ोसी ने दोनों मकान के बीच की दीवार को यह कहकर गिरा दिया था कि वहां नई दीवार बनाएंगे। लेकिन, दीवार का निर्माण नहीं कराया। महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ रहती थी, जिस पर उसने दीवार की जगह टाट और पन्नी लगा दी। आरोप है कि खलील अहमद, महबूब, सिराजुल, शरीफ, मोहम्मद रफीक और जुबैर उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखने लगे। 29 जुलाई की शाम परिवार के पुरुष नमाज पढ़ने गए थे। वह पास की दुकान पर सामान लेने चली गई। इस दौरान दोनों बेटियों को अकेला देख आरोपी घर में घुस आए। 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दोनों बेटियां उनसे भिड़ गई। इसी दौरान महिला वापस आ गई। शोर मचाने पर लोग आ गए। आरोपी भागने लगे। लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया, लेकिन मोहम्मद रफीक और महफूज ने आकर उन्हें छुड़ा लिया। आरोपी उनकी बेटी के पास से 1400 रुपये भी लूट ले गए। महिला ने थाने जाकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई क बजाय एनसीआर दर्ज कर ली। महिला ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में मामले की जांच कराने की मांग की। अधिवक्ता के मुताबिक कोर्ट ने अजीमनगर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी