शिव बरात में झूमे श्रद्धालु

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 12:09 AM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 12:09 AM (IST)
शिव बरात में झूमे श्रद्धालु

रामपुर। भोले बाबा की बरात निकली। नंदी देवता व असुर जन सभी उनकी बारात में शामिल हुए। बारात की धूम में श्रद्धालु शिव की भक्ति में मस्त होकर खूब झूमे। यह नजारा देखने वालों का भी मन भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर हो गया। अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्री महा शिव पुराण कथा में बुधवार को शिव की बारात निकाली गई। शिव विवाह के इस दिव्य प्रसंग में भक्ति आंनद रस की अनुपम वर्षा हुई। शिव जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

शाम चार बजे धर्मशाला परिसर में बारात की शुरूआत हुई। गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। भक्तों ने शिव भजन गाए और प्रभु का गुणगान किया। देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर कथा वाचक पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव जगत पिता हैं और देवी पार्वती जगत मां हैं। उनकी भक्ति समसत कष्टों का नाश करने वाली है। उन्होंने साठ कन्याओं के जन्म और बीस हजार दक्ष पुत्रों की भी कथा सुनाई। बाद में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सुशील बंसल, राम भरोसे यादव, उमेश, जितेन्द्र, राजेन्द्र चंद्रा, विनय, सचिन, मंजू शर्मा, उमा, आशीष गोयल, भावना, गोमती, प्रियंका, नूतन गुप्ता, सोनपाल, पुष्पा देवी, प्रेम बहादुर, शिव कुमार, ऋतु चौरसिया आलोक कपूर, शशि, ऋतु रानी, सुनीता, बबीता, ममता गुप्ता, साधना गुप्ता, नरेश गुप्ता, नीलम, राधा, मिथलेश, मीरा, जुही, मीना, इंद्रावती, मुसकान, अनीता बंसल, ललित मोहन, सीता रानी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी